श्री गीता सेवा समिति सात को मनाएगी गीता जयंती महोत्सव

अमृतसर| श्री गीता सेवा समिति के प्रधान राजीव जोशी की अध्यक्षता में रविवार को गीता भवन में बैठक का आयोजन किया। जिसमें गीता जयंती महोत्सव के बारे में विचार-विमर्श किया गया। प्रधान जोशी ने कहा कि 7 दिसंबर को गीता भवन में गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। सुबह 9 से 10 बजे तक हवन यज्ञ का आयोजन होगा। वहीं 11 से बाद दोपहर साढ़े 12 बजे तक सलवान संकीर्तन मंडली द्वारा हरिनाम गुणगान किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे भंडारे का आयोजन होगा। इस मौके पर महासचिव प्रो. राजेश शर्मा, एडवोकेट रजिंदर शर्मा, राजेश शर्मा, विजय महाजन, बंसीलाल, सीताराम शर्मा, मदन लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *