अमृतसर| अयोध्या में श्रीराम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम 25 नवंबर को होगा। उसी के उपलक्ष्य में रविवार को श्री दुर्ग्याणा कमेटी की ओर से मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें संस्कृत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पुष्पराज और मंदिर के पुजारियों द्वारा हवन यज्ञ किया गया। कमेटी की प्रधान प्रो. लक्ष्मीकांता चावला और महासचिव की अध्यक्षता में किए हवन यज्ञ में कमेटी के पदाधिकारियों ने मिलकर यज्ञशाला में आहुतियां डालीं। इस मौके पर कमेटी के संरक्षक डॉ. राकेश शर्मा, वित्तमंत्री बिमल अरोड़ा, मैनेजर अनिल शर्मा, राजेश कुमार, रोमी चोपड़ा, नरेश शर्मा, माला चावला, पूर्व पार्षद प्रदीप शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।


