भास्कर न्यूज | अमृतसर एक तरफ सरकार और जिला प्रशासन गर्मियों में पौधे लगाने पर लाखों रुपये खर्च करते है। वहीं सर्दियों के दिनों में कई लोग और सरकारी विभाग इन पेड़ों की कटाई छटाई कर देते हैं। इसी तरह की कटाई छटाई क्वींस रोड पर पावरकॉम कर्मचारियों द्वारा की गई। जिसमें पक्षियों द्व्रारा जो घोंसले बनाए थे वह जमीन पर गिर पड़े। प्रसिद्ध समाज सेवक जसपाल सिंह पाली ने कहा कि इस इलाके में उनकी ओर से कई छायादार पौधे लगाए जो कुछ सालों बाद पेड़ बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि पावरकॉम की ओर से सड़क पर लगे पेड़ों की कटाई करना सरासर गलत है।


