जोंधरा | पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जोंधरा में छत्तीसगढ़ का 25वां राज्य स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ी महतारी, भारत माता और मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद स्थानीय युवतियों ने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गीत और नृत्य प्रस्तुत कर प्रदेश की लोक संस्कृति की झलक दिखाई। गांव के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति राधा खिलावन पटेल, नरेंद नायक, जनपद सदस्य उत्तरा रात्रे, सरपंच समारूराम केवट, उपसरपंच रामखीलावन तिवारी, विक्की तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने परंपरागत वेशभूषा और छत्तीसगढ़ी खाद्य व्यंजनों के साथ राज्य प्रेम और संस्कृति का प्रदर्शन किया।


