मितानिनों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया सम्मान

मुंगेली | लोरमी ब्लॉक के खैरवार खुर्द में मितानिन बहनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मितानिन सुपरवाइजर हेमिन मंगेशकर ने किया। सरपंच बिन्दा रात्रे के अलावा परदेशीकापा से भगवती खांडे, चकला से अनसुईया घृतलहरे, दाऊकापा से मोहित ध्रुव और नथेलापारा से फगनी साहू ने मितानिनों का मनोबल बढ़ाया। मुख्य अतिथि अशोक चंद्राकर ने बेहतर प्रशिक्षण, आवश्यक संसाधन और स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मितानिनों में गुलाबा, गायत्ती, आरती, बिमला, इन्दानी, महेश्वरी, कांति, छत्राणी, सरस्वती, मनीषा, अनीता, रागनी, दिपिका, लक्ष्मीन, जगमत चंदकली, अनिता मोहले, श्यामा तिजन, सरोज, प्रतिमा, प्रतिमा मोहन, सुनीता, सरीता, विजयललिता, शांता और रितु जोशी शामिल रहीं। इस दौरान रणजीत सिंह बघेल, लता रानी वैष्णव, माया रानी, विद्या नंद चंद्राकर, सालिक बंजारे, रामशरण खांडे, राजू मीरि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *