पहले ही प्रयास में ​ सफलता तानिया पांडेय बनीं डीएसपी

बिलासपुर | बिलासपुर शहर के तिलक नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा तानिया पांडेय ने सीजी पीएसपी 2024 की परीक्षा में सफलता हासिल की है। नरेंद्र पांडेय और मीना पांडेय की बेटी तानिया ने 40वीं रैंक प्राप्त कर डीएसपी का पद हासिल किया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह उनका पहला प्रयास रहा, जिसमें उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि दर्ज की। डीएसपी के पद पर चयनित होने के बाद भी तानिया का लक्ष्य अभी रुका नहीं है। उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य डिप्टी कलेक्टर बनना है, जिसके लिए वह निरंतर प्रयास करती रहेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *