संतलाल दास का मुंगेली में स्वागत हुआ

मुंगेली | नगर में बुधवार का दिन अध्यात्म और भक्ति से सराबोर हो उठा, जब संत लाल दास का मुंगेली आगमन हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। स्वागत उपरांत संत लाल दास झूलेलाल धाम पहुंचे, जहां सिंधी समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। झूलेलाल धाम में आयोजित दिव्य सत्संग में संत लाल दास ने आध्यात्मिक प्रवचन देते हुए चालिहा पर्व की परंपराओं, इसकी पवित्रता और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ उनके उपदेशों को सुना और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। पूरा परिसर भजन, जयकारों और भक्तिमय माहौल से गूंज उठा, जिससे झूलेलाल धाम में एक विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार महसूस हुआ। कार्यक्रम में सिंधी समाज के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे, जिनमें मोहन भोजवानी, प्रताप राय राजेश, नंदलाल राजेश, राहुल रूपवानी, जैकी राजेश, ज्ञानचंद भोजवानी, विक्की आर्य और चंद्र कुमार शामिल थे। दिव्य सत्संग का समापन संत लाल दास के आशीर्वचन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *