राजिम| नेहरू पुल पर रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार गैंद सिंह ठाकुर और ड्रोन ध्रुव को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम भोथली निवासी गैंद सिंह ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी ड्रोन ध्रुव गंभीर अवस्था में राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया और रायपुर रेफर किया गया। दोनों युवक राजिम के ग्राम कोमा में एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। नवापारा पार कर पुल पर पहुंचे ही थे कि सामने से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और फरार हो गया। हादसे के बाद पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राजिम पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और ट्रैफिक व्यवस्थित किया।


