युवाओं को एकजुट कर देश की सेवा करने के लिए तैयार करती है एनसीसी

भास्कर न्यूज | बालोद स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद में रविवार को 78वां एनसीसी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला के प्राचार्य अरुण कुमार साहू और विशेष अतिथि एनसीसी ऑफिसर रामकिशन साहू, व्याख्याता नेमसिंह साहू, व्याख्याता हरिश्चंद्र पटेल और सहायक शिक्षक महेंद्र पटेल रहे। व्याख्याता एवं रोवर स्काउट लीडर नेमसिंह साहू ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी गीत हम सब भारतीय हैं से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। एनसीसी की सभी प्लाटून ने अनुशासित मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। एनसीसी अधिकारी रामकिशन सार्वा ने वर्षभर एनसीसी इकाई द्वारा किए गए प्रशिक्षण, कैम्प, ट्रैकिंग और सामाजिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्राचार्य अरुण कुमार साहू ने कहा कि एनसीसी का आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन युवाओं को जिम्मेदार, प्रतिबद्ध और राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि एनसीसी देश की सबसे बड़ी युवा संगठन है, जो विविध राज्यों के युवाओं को एकजुट कर देश की सेवा के लिए तैयार करती है। वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया। बेस्ट कैडेट जय कुमार, बेस्ट सीनियर मयंक, बेस्ट डिसिप्लीन चित्रांगद, क्वार्टर मास्टर चंद्रपाल, प्लाटून कमांडर समीर, पायलट दीपांशु, मौलेश, सीनियर लोकेन्द्र, पामेंद्र, हर्ष इसके साथ ही वर्षभर विभिन्न कैम्पों और ट्रैकिंग में भाग लेने वाले कैडेट्स को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *