भास्कर न्यूज | बालोद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बालोद शाखा ने शनिवार को सतत चिकित्सा शिक्षा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस सम्मेलन में आधुनिक चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध, तकनीक, उपचार पद्धति और रोगी कल्याण आधारित सेवा पर चर्चा की गई। कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट एवं छत्तीसगढ़ के एकमात्र इलेक्ट्रो-फिजियोलॉजि स्टडॉ. जावेद परवेज ने हार्ट रिदम डिसऑर्डर, एब्लेशन तकनीक, और इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी से जुड़ी नवीनतम प्रगति पर प्रस्तुति दी। लैप्रोस्कोपिक गैस्ट्रो सर्जन डॉ. अजित मिश्रा ने उन्नत लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, जीआई सर्जरी, और सर्जिकल तकनीकों के आधुनिक विकास पर व्याख्यान दिया। डॉ. शिखर गुप्ता ने बताया कि आगामी दिनों में भी ऐसे शैक्षणिक और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। ऐसे आयोजनों से चिकित्सकों की क्लिनिकल स्किल, अपडेटेड नॉलेज और नवीन वैज्ञानिक दृष्टिकोण में वृद्धि होती है, जिससे मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और नवीनतम उपचार उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम में आईएमए बालोद के अध्यक्ष डॉ. राहुल अग्रवाल, सचिव डॉ. शिखर गुप्ता, क्लिनिकल सचिव डॉ. अजय कुमार साहू, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. एवी महिश्वर आदि मौजूद थे।


