भास्कर न्यूज | बालोद रविवार को नगर स्थित जिला साहू संघ भवन में तहसील साहू संघ के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं निवर्तमान पदाधिकारियों का सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू थे। अध्यक्षता जिला साहू संघ के सोमन साहू ने की। अति विशिष्ट अतिथि पवन साहू, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, तोरण साहू, कृष्णा साहू, चंद्रेश हिरवानी, प्रतिभा चौधरी रहे। मुख्य अतिथि टहल सिंह साहू ने नव निर्वाचित तहसील अध्यक्ष प्रेम साहू, उपाध्यक्ष जयंत साहू, उपाध्यक्ष महिला चंद्रिका साहू, संगठन सचिव छगन साहू, संगठन सचिव महिला वीणा साहू सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। सभी पदाधिकारियों ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक को साथ लेकर चलने और समाज का मान सम्मान बढ़ाने का संकल्प लिया। टहल सिंह साहू ने कहा कि नए पदाधिकारी समाज के बुजुर्गों के अनुभव का लाभ लेते रहें। पवन साहू ने कहा कि कुछ लोग समाज को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं, जिस पर ध्यान देना आवश्यक है। नगर पालिका बालोद अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, दल्लीराजहरा नपा अध्यक्ष तोरण साहू, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र साहू ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की ताकत उसके कर्मों से झलकती है और आत्म-अवलोकन से ही समाज में सुधार संभव है। जिला अध्यक्ष सोमन साहू ने कहा कि जिले के सभी तहसील साहू समाज सदैव संगठित और मजबूत रहे हैं। नये पदाधिकारी समाज को नई ऊंचाई देने का कार्य करेंगे। इस दौरान संयोजक अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ केआर साहू, जिला पंचायत सदस्य पूजा साहू, नव निर्वाचित तहसील अध्यक्ष प्रेम साहू, उपाध्यक्ष जयंत साहू, उपाध्यक्ष महिला चंद्रिका साहू, संगठन सचिव छगन साहू, संगठन सचिव महिला वीणा साहू एवं मनोनीत पदाधिकारी प्रमुख सलाहकार रोहित अठनागर , रीछेद मोहन कलिहारी, संरक्षक धरम साहू, जिला प्रतिनिधि देवधर साहू, सचिव रघुनंदन गंगबोईर, सह-सचिव चित्रसेन साहू, कोषाध्यक्ष चुरामन साहू, प्रचार सचिव बीरेन्द्र साहू, महिला प्रचार सचिव जागेश्वरी साहू, सह सचिव रेणुका साहू, अंकेक्षक सुखीत साहू,न्याय प्रकोष्ठ संयोजक निरंजन साहू,सह संयोजक मुकेश साहू, दुर्जन साहू राम पाल, हरख राम उपस्थित रहे।


