न्यूनतम तापमान 14 ​डिग्री पर, ठंड का असर कम

राजनांदगांव| उत्तर से आ रही हवा का असर कम हो गया है। इससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को रात का तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर स्थिर है। इससे शीतलहर और कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। वहीं दिन में हल्की गर्मी के हालात हैं। मौसम विभाग ने 25 नवंबर के बाद मौसम बदलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटे में तापमान बढ़ेगा। लेकिन ठंड भी जल्द लौटेगी। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 1-3 डिग्री बढ़ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *