राजनांदगांव| लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सद्भाव के संदेश के रूप में राजधानी रायपुर में यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस विशाल एकता मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले से प्रस्थान कर रहे कार्यकर्ताओं का जिला भाजपा कार्यालय में स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने अक्षय कुमार पटेल व मुकेश भरत साहू का अभिनंदन किया और उन्हें रायपुर के लिए रवाना किया। भाजयुमो उत्तर मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, घुमका मंडल महामंत्री ललित साहू, कमलेश साहू मौजूद थे। े


