किसान 25 को दुर्ग और धमधा में करेंगे आंदोलन

दुर्ग| धान खरीदी की गति धीमी है। इससे किसानों में नाराजगी है। इसे लेकर किसान 25 नवंबर को प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन की नगपुरा में हुई जिला स्तरीय बैठक में लिया गया। संगठन के संयोजक राजकुमार गुप्ता के अनुसार धान खरीदी की धीमी गति और टोकन लेने में आ रही दिक्कतों से परेशान किसान 25 नवंबर को दोपहर 12 बजे दुर्ग में गांधी प्रतिमा के पास और धमधा में गंडई चौक में एकसाथ प्रदर्शन करेंगे। संगठन के धमधा तहसील स्तरीय बैठक में किसानों ने कहा कि सहकारी समितियों के कर्मचारियों और कम्प्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल खत्म होने के बाद किसानों में उम्मीद हो गई थी कि 24 नवंबर से धान खरीदी सुचारू रूप से और पूरी क्षमता के साथ शुरू होने लगेगी। लेकिन राज्य सरकार ने दक्ष कम्प्यूटर ऑपरेटरों की ड्यूटी एसआईआर में लगा दी है। जिसके कारण पूरा क्षमता और गति से धान खरीदी शुरू होने की संभावना नहीं रह गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *