दुर्ग में 1 दिन में एक लाख से अधिक राजस्व वसूली

सिटी रिपोर्टर | दुर्ग नगर निगम ने राजस्व वसूली में पिछड़ने के बाद नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद कार्रवाई का असर भी सामने आने लगा है। लोग अब बिना आनाकानी के टैक्स का भुगतान कर रहे हैं। एक ही दिन में एक लाख से अधिक की वसूली हुई। निगम सीमा क्षेत्र में बकाया जल कर की वसूली को लेकर आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि बकाया राशि जमा न करने पर उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन काटे जाएंगे। इसी क्रम में शुक्रवार निगम की राजस्व टीम ने दुर्ग के कई वार्डों में अभियान चलाकर उल्लेखनीय वसूली की। अभियान के दौरान वार्ड नंबर 5 में नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई के बाद 5 मकान मालिकों ने कुल एक लाख 42 हजार का टैक्स भुगतान किया। अधिकारियों ने बताया कि बकायाएदारों को बीते कई दिनों से नोटिस दिए जा रहे थे, लेकिन भुगतान न करने पर अब सीधे नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रशासन का मानना है कि इस सख्ती से नागरिक समय पर जल कर जमा करेंगे और निगम के राजस्व में बढ़ोतरी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *