शहीद प्रमोद कुमार मेमोरियल अंडर-19 ब्वॉयज लीग में एबी क्रिकेट टीम ने पहला मैच 31 रन से जीता, पुरस्कृत

बिंदापाथर| बामनडीहा पंचायत के पालकोपाड़ा खेल मैदान में रविवार को तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा किए गए इस खेल महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राधा रानी सोरेन ने किया। उन्होंने फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। स्थानीय स्तर पर आयोजित यह खेल न केवल प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल भावना और एकता को भी मजबूत करेगा। मैदान पर सुबह से ही खिलाड़ियों और दर्शकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।सोरेन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है, केवल सही अवसर और मंच की आवश्यकता है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की अपील की। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनमें निवास मुर्मू, मिमधन मरांडी, सुरेश मुर्मू, सुभाष मुर्मू, शिवनाथ मरांडी, सतीश हरदेव, प्रकाश मुर्मू, रणदीप मुर्मू, राजू मुर्मू और कालेश्वर मरांडी मुख्य रूप से शामिल थे। भास्कर न्यूज | जामताड़ा आउटडोर स्टेडियम में शहीद प्रमोद कुमार मेमोरियल अंडर-19 बॉयज लीग का शुभारंभ किया। जिसमें कुल 6 टीम भाग ले रही है, रविवार को लीग का पहला मैच लक्ष्य क्रिकेट अकादमी बनाम एबी क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। मैच 40-40 ओवर का रखा गया था जिसमें लक्ष्य क्रिकेट अकादमी की टीम ने पहले टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी ए बी क्रिकेट अकादमी की टीम ने 38.2 ओवर खेल के 197 रन पे ऑल आउट हो गई। वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्य क्रिकेट अकादमी की टीम ने 25. 3 ओवर में 166 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, एबी क्रिकेट अकादमी की टीम ने अंडर-19 के पहले मैच को 31 रन से जीत लिया। मैच में खिलाड़ियों का प्रदर्शन कुछ इस प्रकार रहा। ए बी क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अखिलेश सिंह ने 35 बॉल में 24 रन , शुभम पोद्दार ने 22 बॉल खेल के 22 रन एवं शशि कुमार ने 39 बॉल खेल के 21 रन बनाए, वहीं लक्ष्य क्रिकेट अकादमी की ओर से अभिषेक शर्मा ने 40 बॉल खेल के 51 रन, जॉय भट्टाचार्य ने 27 बॉल खेल के 19 रन एवं सुमित राणा ने 8 बॉल खेल के 19 रन बनाए, गेंदबाजी मैं ए बी क्रिकेट अकादमी की ओर से चेतन जैन ने 7 ओवर में 23 रन देखकर चार विकेट हासिल किए एवं स्वास्तिक कश्यप ने पांच ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किया। लक्ष्य क्रिकेट अकादमी की ओर से जॉय भट्टाचार्य ने 8 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किया भोला रजवार ने 5 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट हासिल किए एवं साजन कुमार मिर्धा ने 8 ओवर में 56 रन देकर दो विकेट हासिल किया। रविवार के मैच में प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरास्कर ए बी किक्रेट अकैडमी के चेतन जैन को दिया गया जिन्होंने अपनी टीम के लिए चार विकेट हासिल किया। आज के मैच में अंपायर की भूमिका एमडी नजीर अहमद और गोलू कुमार एवं स्कोरर की भूमिका एमडी दानिश इकबाल ने निभाया। मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव योगेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार झ,ा सदस्य तरुण दास मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *