कोटा में सर्दी के सीजन में पहेली बार अधिकतम तापमान में आई भारी गिरावट 17.7 डिग्री से गिर कर तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुचा। वही न्यूनतम तापमान भी 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। विजिबिलिटी भी 100 मीटर दर्ज हुई। सुबह के समय हल्की बारिश की तरह ओस गिर रही थी। वही तापमान में आई गिरावट के बाद पूरा दिन गलन-ठिठुरन बनी रही। शाम तक शहर भर में कोहरा बना रहा। वही बुधवार को पूरा दिन सूर्य देव के भी दर्शन नही हुए। गलन वाली ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। आज भी बादल छाए हुए हैं। शीत लहर का दौर जारी है। शहर में सुबह से ही कोहरा बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में और हाईवे पर घना कोहरा मौजूद है। हाईवे पर कोहरा होने की वजह से वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है चालक अपने वाहन की हेडलाइट जलाकर हाईवे से गुजर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शहर की अपेक्षा तापमान कम है। सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहन कंबल ओढ़ कर ही घर से बाहर निकल रहे हैं ग्रामीण वासी। मौसम विभाग के अनुसार कोटा में अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई।


