कांग्रेस ने कहा-भाजपा की नीतियों से 60 हजार बुनकर परेशान:धनंजय सिंह ठाकुर ने स्थानीय बुनकरों से चादर और कपड़े खरीदने की मांग की

छत्तीसगढ़ में बुनकरों को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार की नीतियों ने प्रदेश के 60 हजार बुनकरों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। दूसरे राज्यों से चादर खरीदकर भाजपा सरकार ने बुनकरों की मुश्किल में डाल दिया है। कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि अब सरकारी विभागों में सिर्फ स्थानीय बुनकरों की बनाई गई चादर और कपड़े खरीदे जाएं, ताकि बुनकरों को उनकी मेहनत का सही मूल्य मिल सके और उनका रोजगार बच सके। सरकार के गलत फैसलों से बुनकरों पर रोजगार संकट कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार के गलत फैसलों की वजह से बुनकरों के सामने रोजगार का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने यूपी और राजस्थान से सरकारी विभागों के लिए चादर खरीदी, जबकि प्रदेश के बुनकरों को इससे भारी नुकसान हुआ है। बुनकरों को 14 करोड़ का नुकसान उन्होंने कहा कि भाजपा ने वोकल फॉर लोकल का नारा तो दिया, लेकिन असल में यह सिर्फ एक प्रचार अभियान बनकर रह गया। प्रदेश के बुनकरों की 4 लाख चादरें गोदामों में पड़ी हैं, क्योंकि सरकार ने बाहर से चादर मंगवाई, जिससे इन बुनकरों को 14 करोड़ का नुकसान हुआ है। संरक्षण नियमों की अनदेखी का आरोप धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अब ये बुनकर कर्ज में डूबे हुए हैं और अपनी रोजी-रोटी को लेकर चिंतित हैं। राज्य के बुनकरों को संरक्षण देने के लिए जो नियम बनाए गए थे, भाजपा ने उनका पालन नहीं किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *