कोडरमा के 59 निजी अस्पतालों में से सिर्फ 11 के पास ही है फायर एनओसी

भास्कर न्यूज़ | कोडरमा अस्पतालों में आए दिन आग लगने व मरीजों की मौत की घटना हो रही है। बावजूद इसके जिले में संचालित हॉस्पीटल व अस्पतालों में फायर सेफ्टी नियमों का पालन नही हो रहा है। हाईकोर्ट से लेकर सरकारी निर्देशों और बार-बार की चेतावनी के बावजूद निजी और सरकारी संस्थान फायर सेफ्टी को लेकर गंभीर नहीं हैं। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। जिला स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कोडरमा में क्लीनिकल एस्टेबलिशमेंट एक्ट के तहत 59 निजी अस्पताल व क्लिनिक रजिस्टर्ड हैं। परंतु इनमें से मात्र 11 ही फायर सेफ्टी अधिनियम का पालन करते हुए एनओसी प्राप्त कर पाए हैं। वहीं तीन अस्पतालों को केवल एडवाइजरी जारी की गई है। सरकारी अस्पतालों की स्थिति भी इससे इतर नहीं है। पूरे जिले में केवल सदर अस्पताल के पास फायर एनओसी है। बाकी सभी प्रखंड स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *