रामगढ़ प्रखंड, नगर परिषद और छावनी परिषद में आज शिविर

रामगढ़ |आपकी योजना आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत शिविर व उनके स्थान तय किए गए है। इसके तहत सोमवार को रामगढ़ प्रखंड, रामगढ़ नगर परिषद और छावनी परिषद क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम तय किए गए है। इसमें रामगढ़ प्रखंड के पंचायत सचिवालय कुन्दरूकलां के अलावा नगर परिषद् क्षेत्र के वार्ड संख्या 07, 08 व 09 का पंचायत भवन मरार में शिविर लगेगा। वहीं, वार्ड संख्या 10, 11 व 12 के लिए पंचायत भवन मनुवा में शिविर लगाया जाएगा। छावनी (असैनिक) क्षेत्र रामगढ़ वार्ड संख्या 03 छावनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोयरी टोला, वार्ड संख्या 04 में राजकीयकृत मध्य विद्यालय, कोयरी टोला, रामगढ़ कैंट में शिविर लगेगा। दुलमी पंचायत भवन उसरा के सामने दुलमी प्राउवि सुखलाल बगीचा के मैदान में,चितरपुर प्रखण्ड संसाधन केंद्र चितरपुर,चितरपुर पंचायत सचिवालय, चितरपुर पूर्वी, गोला पंचायत सचिवालय पतरातू पंचायत भवन, बारीडीह, पतरातू पंचायत भवन पाली, पतरातू पंचायत भवन, बुधबाजार दोतल्ला, पतरातू पंचायत भवन, भुरकुण्डा, पतरातू पंचायत भवन, सौन्दा डी,पतरातू पंचायत भवन, सौन्दा बस्ती, माण्डू पंचायत सचिवालय बडगांव, मांडू पंचायत सचिवालय सारूबेड़ा, मांडू पंचायत सचिवालय सोनडीहा, मांडू पंचायत सचिवालय नावाडीह, मांडू पंचायत सचिवालय लईयो उतरी,मांडू पंचायत सचिवालय लईयो दक्षिण में भी शिविर लगेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *