हजारीबाग |मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डेमोटांड़ हुपाद गांव में उमाकांत शर्मा अधिवक्ता सह पत्रकार के घर में दूसरी बार चोरी का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने मुफस्सिल पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि वह कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बरगड्डा गांव निवासी हैं। उनका एक घर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हूपाद गांव में भी है। शनिवार की रात अज्ञात चोर जेवरात, बर्तन समेत पांच लाख से अधिक का सामान की चोरी कर ले गए। इसके पहले भी उनके इस घर में चोरी की घटना हुई थी। जिसे लेकर उन्होंने मुफ्फसिल थाना मे कांड संख्या 29/24 दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी। पुलिस की लापरवाही से बदमाशों का इस कदर हौसला बढ़ गया कि दूसरी बार उसी तरीके से फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।


