कांग्रेस का हाथ नक्सलियों के साथ…BJP:सोशल मीडिया में बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर कसा तंज, राहुल गांधी को भी घेरा

बस्तर में हाल ही में हुए नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट अब राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गए हैं। बीजेपी नेताओं ने इन पोस्टों को आधार बनाकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि “कांग्रेस हमेशा से नक्सलियों के प्रति नरम रुख रखती आई है और उसके नेताओं के बयान इसी की पुष्टि करते हैं।” सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस की नीति पर सवाल उठाते हुए कई पोस्ट किए। इनमें राहुल गांधी पर भी निशाना साधा गया। कुछ नेताओं ने पुराने बयानों का हवाला देकर आरोप लगाया कि कांग्रेस नक्सलवाद पर दोहरी राजनीति खेल रही है, जबकि सुरक्षा बल लगातार जान जोखिम में डालकर ऑपरेशन चला रहे हैं। मामला सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है और दोनों दलों के बीच जुबानी जंग और तेज होने की संभावना है। अब पढ़े बीजेपी ने क्या पोस्ट किया छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेताओं ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स में तीन वीडियो पोस्ट किए। पहले पोस्ट में उन्होंने दिग्विजय सिंह, रंजीत रंजन,सुप्रिया श्रीनेत का पोस्ट सार्वजनिक करते हुए कांग्रेस का हाथ नक्सलियों के साथ लिखा। दूसरे पोस्ट में बीजेपी नेताओं ने सुदर्शन रेड्‌डी, राहुल गांधी और भूपेश बघेल का पोस्ट सोशल मीडिया में अपलोड करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। तीसरे पोस्ट में राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस ने टिप्पणी की। अब पढ़े बीजेपी नेताओं ने क्या पोस्ट किया हिड़मा के एनकाउंटर पर यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय पदाधिकारी ने किया था पोस्ट यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रीति मांझी ने नक्सली हिड़मा को कामरेड बताते हुए पोस्ट किया। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की रहने वाली प्रीति मांझी ने इंस्टाग्राम पर हिड़मा की फोटो लगाकर लाल सलाम कामरेड लिखा। पोस्ट जैसे ही वायरल हुआ, लोगों के रिएक्शन आए तो उसे डिलीट कर दिया गया। लेकिन उसके स्क्रीनशॉट तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गए है। जिसके बाद पार्टी पर कई तरह सवाल उठने लगे। इसे लेकर पार्टी ने साफ कर दिया है कि ये पोस्ट करने वाले का व्यक्तिगत विषय है। पार्टी से उसका कोई लेना देना नहीं है। हालांकि यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने विवाद बढ़ने के बाद प्रीति मांझी को उनके पद से हटा दिया है। पूर्व में भी घेर चुके सोशल मीडिया में बीजेपी नेता द्वारा सोशल मीडिया में कांग्रेस नेताओं पर टिप्पणी किए जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेता छत्तीसगढ़ कांग्रेस समेत आला नेताओं पर टिप्पणी कर चुकी है। बीजेपी लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल कांग्रेस नेताओं पर तंज कसने के लिए कर रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *