किसान के बेटे अनिल आर्मो बने जनपद सीईओ:CGPSC में चयन के बाद गांव में हुआ भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC) के हालिया परिणामों में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र के लटकोनी गांव निवासी अनिल आर्मो का चयन जनपद सीईओ पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अनिल आर्मो एक किसान परिवार से आते हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है, जिससे न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में गर्व का अनुभव किया जा रहा है। परिणाम घोषित होने के बाद जब अनिल अपने पैतृक गांव लौटे, तो ग्रामीणों और परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर ढोल-धमाकों और फूलमालाओं के साथ उन्हें बधाइयां दी गईं। गांव के लोगों का कहना है कि अनिल की यह उपलब्धि स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। एक किसान परिवार से निकलकर सरकारी सेवा में उच्च पद पर पहुंचना पेंड्रा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बन गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *