टाटानगर स्टेशन के पास CNG टेंपो में लगी आग:दो धमाकों से हड़कंप, यात्रियों और चालक ने कूदकर बचाई जान

जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन के मुख्य गेट के पास मंगलवार सुबह एक सीएनजी टेंपो में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद टेंपो में दो धमाके हुए, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे स्टेशन क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। बताते चलें कि बीते शनिवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्रवेश ‎द्वार के पास खड़ी कार में अगग लग गई थी। होंडा‎जैज कार‎ में शॉर्ट ‎सर्किट से आग लगने की आशंका‎ जताई गई थी।
राहगीरों ने वाहन के नीचे से चिंगारी निकलते देखी जानकारी के मुताबिक, कीताडीह निवासी चालक पवन राय टेंपो चला रहा था। वह स्टेशन से यात्रियों को लेकर कुछ ही दूरी आगे बढ़ा था कि राहगीरों ने वाहन के नीचे से चिंगारी निकलते देखी और चालक को सचेत किया। चालक ने तुरंत टेंपो रोका, लेकिन कुछ ही देर बाद वाहन से धुआं उठने लगा और फिर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते टेंपो पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया आग भड़कते ही चालक और सभी यात्री समय रहते टेंपो से कूदकर सुरक्षित दूरी पर चले गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। देखते ही देखते टेंपो पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया और उसमें दो तेज धमाके भी हुए। इस घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन बाधित रहा। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया सूचना मिलते ही पीसीआर वैन, आरपीएफ और जीआरपी की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद दमकल विभाग की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम टेंपो में आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। ————————–
ये भी खबर पढ़िए मिनटों में धू-धू कर जल गई हुंडई कार:बेटे को टाटानगर स्टेशन छोड़ने पहुंचे थे यात्री, कार पूरी तरह खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन के आउट गेट के पास शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक हुंडई जाज कार अचानक आग की तेज लपटों में घिर गई। गम्हरिया निवासी श्रीनिवास नायक अपने बेटे को दुरंतो एक्सप्रेस में बैठाने के लिए पत्नी और बेटे के साथ स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने कार आउट गेट के पास खड़ी की। इसी बीच कार में अचानक आग लग गई। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *