ओवरटेक कर रही बस जननी एक्सप्रेस से टकराई:खंडवा में कोहरे के कारण हादसा, एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त

खंडवा में गुरुवार सुबह एक यात्री बस की जननी एक्सप्रेस से भिड़ंत हो गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। एम्बुलेंस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर बस को रॉन्ग साइड पर देखा गया है। एम्बुलेंस पायलट ने बताया कि बस वाले ने कोहरे के बीच अंधे मोड़ में ओवरटेक किया और आगे से टक्कर मार दी। हादसा सुबह 9 बजे, सिंगोट क्षेत्र में भाम नदी के पास हुआ। प्रसूति की सूचना मिलने पर जावर अस्पताल की जननी एक्सप्रेस मौके पर पहुंच रही थी। वहीं केवलराम कंपनी की बस खार-खालवा से खंडवा तरफ आ रही थी। इस बीच जलकुआं और सिंगोट के बीच भाम नदी का मोड क्रॉस करते ही बस और जननी एक्सप्रेस में भिड़ंत हो गई। हल्का कोहरा था, फिर भी बस ड्राइवर ने ओवरटेक किया
जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस के कर्मचारी का कहना है कि घटना के दौरान हल्का कोहरा था। हमारी गाड़ी साइड से चल रही थी। आगे से केवलराम बस ने ओवरटेक किया और रॉन्ग साइड पर आ गई। हमने बचने का प्रयास किया, गाड़ी को सड़क के किनारे उतार दिया। बावजूद बस वाले ने टक्कर मार दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *