चतरा में बंद माइंस के गड्ढे में डूबा युवक:शौच के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा, तलाश जारी

चतरा जिले के कन्नौदी गांव में सोमवार को एक युवक बंद पड़े माइंस के गहरे गड्ढे में डूब गया। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोरी थाना क्षेत्र से सटे कन्नौदी गांव में हुई। युवक शौच के लिए गया था, तभी उसका पैर फिसल गया। डूबने वाले युवक की पहचान आनंद कुमार यादव के रूप में हुई है, जो ब्रह्देव यादव के पुत्र हैं। वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें लगभग 10 बजे एक युवक के माइंस में डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। घटनास्थल पर पानी गहरा होने और दलदल के कारण अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि, गोताखोरों की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और डूबे हुए आनंद यादव की तलाश में सघन अभियान चला रही है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय रूप से जुटा हुआ है। इस घटना के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है और पूरे कन्नौदी गांव में उदासी छाई हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *