फाजिल्का में झाड़ियों में मिला महिला का शव:शौच के लिए निकली थी, परिवार ने लगाया लूट और दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

फाजिल्का के बिजली घर के नजदीक झाड़ियों से संदिग्ध हालात में एक महिला का शव मिला है। परिवार का आरोप है कि महिला के साथ रेप किया गया और उसके गहने उतारकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक महिला पूजा के पति ने बताया कि वह एक ढाबे पर काम करता है। आज सुबह उठा तो पता चला कि उसकी पत्नी शौच के लिए गई हुई है। इसके बाद वह ढाबे पर चला गया। लेकिन जब वह वापस आया तो उसकी पत्नी घर नहीं थी। इसके बाद वह उसे ढूंढने निकला तो उसकी पत्नी का शव बिजली घर के नजदीक झाड़ियों से संदिग्ध हालातों में मिला। गले में कसा था दुपट्टा, गहने गायब उसने बताया कि उसकी पत्नी के गले में दुपट्टा डाला हुआ था। उसके कान और नाक में पहने गहने भी गायब थे। इसके बाद उसने मोहल्ले के लोगों को मौके पर बुलाया। मृतक महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का रेप किया गया और गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। अब पीछे उसके दो बच्चे हैं, जिस पर उसका रो-रो कर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कार्रवाई पुलिस अधिकारी भगवान चंद ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे तो महिला का शव झाड़ियों में पड़ा मिला है। परिवार द्वारा कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो कारण आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *