शराब पीकर सोया व्यक्ति मृत मिला:नशे से परेशान होकर पत्नी बच्चों को लेकर बहरोड़ में ठेला लगा रही

अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय टेकचंद बैरवा की अधिक शराब के सेवन करने से मौत हो गई। जो सुबह शराब पीकर सो गया। शाम को मां ने जगाया तो वह मृत मिला। पत्नी पहले ही पति के शराब पीकर परेशान करने के कारण बच्चों को लेकर बहरोड़ रहने लग गई थी। वहीं पर सब्जी का ठेला लगाकर बच्चे पालती है। मृतक के परिजन नरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक टेकचंद बुधवार सुबह ही शराब पीकर आया था। जो बाहर से एक कंबल भी लेकर आया। घर आते ही कंबल ओढकर सो गया था। वह शाम तक जगा नहीं। तब बुजुर्ग मां ने उसे उठाने का प्रयास किया। इसके बाद वह नहीं उठा तो उसे अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रात को मृतक का शव माॅर्चरी में रखवाया गया। अगले दिन गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक हमेशा नशे में रहता था। जिसके कारण उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर बहरोड़ चली गई थी। वहां सब्जी का ठेला लगाकर बच्चों का लालन पालन करती है। मृतक की मां की पेंशन आती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *