बूंदी जिले में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह 11 बजे तक कोहरे के चलते सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है। कोहरे के चलते विजिबिलिटी 100 मीटर तक रही। वहीं कोहरे के कारण सुबह पेड़ों पर ओस की बूंदी जमी मिली। बूंदी में धुंध और कोहरे का दौर जारी है। यहां पिछले कुछ समय से घना कोहरा और धुंध छाई हुई है। सुबह 11 बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। इस दौरान ठंडी हवाएं चलती रही। आसमान से ओस की बूंदें टपकने लगी। बूंदी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। पिछले दो तीन दिन में बूंदी में न्यूनतम तापमान फिर से एक बार सिंगल डिजिट में पहुंच गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। कोहरे के चलते जिले भर में गलन और ठंड का असर तेज रहा। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।


