कृष्ण-बलराम सुनहरी नक्काशी के रथ में सवार रहेंगे आज:नगर भ्रमण कार्यक्रम में चारदिवारी में होगी शोभायात्रा

जयपुर का गुप्त वृंदावन धाम नए वर्ष पर साल का सबसे बड़ा आयोजन करने जा रहा है। कृष्ण बलराम नव वर्ष में आज जनमानस पर आशीर्वाद बरसाने के लिए गुलाबी नगरी में रथ यात्रा पर निकलेंगे, पूरा जयपुर हरिनाम संकीर्तन की धुन पर भाव विभोर होकर नृत्य करेगा। आज दोपहर 3:00 बजे से गुप्त वृंदावन धाम, जयपुर द्वारा आयोजित कृष्ण बलराम शोभा यात्रा का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर जयपुर नगर निगम हेरिटेज की मेयर कुसुम यादव और हवामहल क्षेत्र के विधायक बालमुकुंद आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शोभा यात्रा का शुभारंभ आनंद कृष्ण बिहारी के मंदिर से होगा, इसके बाद त्रिपोलिया गेट, चौड़ा रास्ता, बापू बाज़ार, जौहरी बाज़ार, बड़ी चौपड़ से वापसी में त्रिपोलिया बाज़ार, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया गेट से होते हुए आनंद कृष्ण बिहारी मंदिर पर समाप्त होगी। इस विशेष शोभा यात्रा में पूरे जयपुर शहर से लाखों लोग शामिल होंगे और अपने नए वर्ष की शुरुआत कृष्ण बलराम के आशीर्वाद के साथ करेंगे। राजस्थान के कोने-कोने से आए हजारों भक्त भगवान कृष्ण बलराम के रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे। गुप्त वृंदावन धाम की शोभा यात्रा के लिए कृष्ण बलराम के रथ को विशेष रूप से सजाया गया है। इस रथ पर जयपुर के महलों पर दिखने वाली सुनहरी नक्काशी की गई है, रथ की बनावट जयपुर के कारीगरों की द्वारा गई है। श्री श्री कृष्ण बलराम के रथ को बेंगलुरु, दिल्ली, वृंदावन से मंगवाए विशेष फूलों से सजाया गया है। गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने बताया कि नए वर्ष के पहले दिन मंदिर भक्तों के लिए दिन भर खुला रहेगा, उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति भगवान कृष्ण को उनके रथ पर देख लेता है, वह इस भौतिक जगत में फिर जन्म नहीं लेता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *