राजसमंद में कॉलेज इंटर्नशिप की तर्ज पर व्यवसायिक शिक्षा योजनान्तर्गत राजनगर में पीएमश्री महात्मा गांधी राजकीय स्कूल के बच्चों को जॉब ट्रेनिंग दी जा रही है।
व्यवसायिक शिक्षा आईटी ट्रेड की कक्षा 11 व 12 के स्टूडेंट्स औद्योगिक संस्थान में सीसीटीवी एसेंबलिंग व इंस्टालेशन सें संबंधित जॉब ट्रेनिंग कर रहे हैं। स्कूल प्रिंसिपल कमलेश कहाल्या के अनुसार समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूल की व्यवसायिक शिक्षा आईटी ट्रेड कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत सभी स्टूडेंट को शीतकालीन अवकाश में आईटी क्षेत्र से संबंधित जॉब ट्रेनिंग दी जा रही है। 10 दिनों की ऑन जॉब ट्रेनिंग
जिसमें सीसीटीवी कैमरा एसेंबलिंग व इंस्टालिंग से संबंधित औद्योगिक संस्थान मै. लक्की सीक्यूरिटी सर्विसेज (एच के सिक्योर) कांकरोली पर 10 दिनों की ऑन जॉब ट्रेनिंग कर रहे हैं। जहां स्टूडेंट्स को सीसीटीवी कैमरा एसेंबलिंग व इंस्टालेशन से संबंधित कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिससे वो रोजगार के क्षेत्र में स्वावलंबी बन सके। बुलेट्स व डॉम कैमरे के अन्तर को समझाया
प्रशिक्षक घनश्याम शर्मा व संस्थान के प्रबंधक कविराज आमेटा के अनुसार बच्चों को सीसीटीवी कैमरा की आवश्यकता को समझाते एसेंबलिंग सिखाई गई। साथ ही बुलेट्स कैमरा व डॉम कैमरे के अन्तर को समझाया गया। इसमें लैंस के एडजस्टमेंट, कैमरे में माइक व स्पीकर असेंबल, रिकॉर्डिंग, कोडिंग, कैमरे की विडियो व इमेज मोनिटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से कैसे ट्रैक की जाती हैं की जानकारी व कार्यप्रणाली को देखकर विद्यार्थी अभिभूत हो रहे हैं। कैमरा एसेंबलिंग व इंस्टालेशन के साथ ही कैमरा सेल करने के बाद आने वाली सर्विस की भी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान स्कूल से बालुराम गुर्जर व नीतू बडगुर्जर भी उपस्थित रही। समग्र शिक्षा के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक घनश्याम गौड़ व कार्यक्रम अधिकारी राकेश पुरी गोस्वामी ने सभी बच्चों को पूरी लगन के साथ ऑन जॉब ट्रेनिंग करने व उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।


