4 और 6 जनवरी को रद्द रहेगी हिसार-तिरुपति-हिसार ट्रेन:नॉन इंटरलॉकिंग वर्क के चलते रेलवे ने रद्द किया, सीकर के रास्ते चलती है ट्रेन

हिसार से तिरुपति रूट पर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली हिसार-तिरुपति-हिसार ट्रेन को चार और 6 जनवरी को रद्द किया है। आपको बता दे कि यह ट्रेन सीकर के रास्ते होकर चलती है। जिसका सीकर स्टेशन पर ठहराव भी होता है। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशिकिरण के अनुसार दक्षिण मध्य रेलवे पर नॉन इंटरलॉकिंग वर्क के चलते गाड़ी संख्या 04717, हिसार तिरुपति स्पेशल ट्रेन 4 जनवरी को और गाड़ी संख्या 04718 तिरुपति हिसार स्पेशल ट्रेन 6 जनवरी को रद्द रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *