दिन-रात का तापमान बढ़ा, हवाओं पर लगा ब्रेक:सर्दी से मिली राहत, पारा 1.2 डिग्री चढ़कर पहुंचा 11.4 सेल्सियस, आगामी दिनों बढ़ेगी सर्दी

साल बदलने के साथ सर्दी का असर भी कम हो गया। बीते 36 घंटों में दिन व रात दोनों का तापमान बढ़ गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री से चढ़कर 11.4 डिग्री और बुधावार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री से 28 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह से हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही हो रही है। तेज धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 6 जनवरी के बाद एक बार फिर से कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। दरअसल, बीते दिनों उतर भारत में बर्फबारी के बाद शीललहर से तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद इन रात का तापमान 10 डिग्री से पार चल रहा है। हवा पर ब्रेक लगने से सर्दी कमजोर हो गई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान घटकर 9.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री पहुंच गया था। बुधवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर वापस 10.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर में हल्के बादलों की आवाजाही हो रही थी। सर्दी से भी लोगों को राहत मिली है। नए साल की शुरूआत के साथ ही इन दिनों पारा 28 डिग्री पार पहुंच गया है। जबकि जनवरी में कड़ाके की ठंड का दौर होना चाहिए था, वहां दिन में तेज धूप खिल रही है। गुरुवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। इसके बाद धूप खिल गई। आगामी दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना है। गुरुवार को बाड़मेर का न्यूनतम 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज ​किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 6 जनवरी के बाद एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने के संभावना है। कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *