चूरू में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन:कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही, आसमान से बरसी ओस की बूंदें

चूरू जिले में गुरुवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा। जो बुधवार की अपेक्षा 0.2 डिग्री कम है। कोहरे के कारण सुबह सड़कों पर वाहन धीमी गति से रेंगते नजर आए। घने कोहरे के साथ सुबह ओस की बूंदे बरसने लगी। सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं शीत दिन दर्ज किया गया। पूर्वी राजस्थान में कहीं शीत दिन से अति शीत दिन भी दर्ज हुआ है। शर्मा ने बताया कि पूर्वी राजस्थान में शीतलहर भी दर्ज हुई है। सुबह के समय चली हवाओं ने लोगों को ठिठुरा कर रख दिया। लोगों ने सर्दी से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा लिया। नए साल में दूसरे दिन भी लगातार कोहरा छाया रहा। कड़ाके की सर्दी के चलते अस्पताल में भी सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। डीबी अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. मो. आरिफ ने बताया कि सर्द हवाओं के कारण सर्दी जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आमजन को अब सर्तक होकर सर्दी से बचाव करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़ें आठ बजे न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *