धौलपुर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज:जिले में छाया घना कोहरा, सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

धौलपुर जिले में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का दौर लगातार जारी है। गुरुवार सुबह घने कोहरे ने दस्तक दी है। सड़क मार्ग और हाईवे पर आवागमन की रफ्तार काफी कम हो गई है। कड़ाके की सर्दी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क मार्ग और बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है। धौलपुर जिले में एक जनवरी को मौसम साफ हो गया था। धूप निकलने से लोगों को बड़ी राहत मिली थी, लेकिन गुरुवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। कोहरा होने की वजह से सर्दी में भारी इजाफा हुआ है। आमजन के साथ पशु पक्षी भी कड़ाके की सर्दी से प्रभावित हो रहे हैं। गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उधर मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम में हो रहे विक्षोभ की वजह से मौसम का मिजाज खराब चल रहा है। आगामी दिनों में शीतलहर के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। लोगों का जनजीवन ठहर गया है। हाईवे और सड़क मार्गों पर वाहन ड्राइवर काफी धीमी रफ्तार में चल रहे हैं। विजिबिलिटी कम होने से दुर्घटनाओं की संभावना भी बन रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *