जगराओं में कार की टक्कर से 3 लोग घायल:बाइक से जा रहे थे कोर्ट, कार सवार पूर्व सरपंच के बेटे पर केस दर्ज

जगराओं में कोर्ट में बाइक पर जा रहे परिवार को कार ने टक्कर मार दी, जिसमें 3 लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने अब 15 दिन बाद कार सवार आरोपी पूर्व सरपंच के बेटे के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान बलराज सिंह निवासी गांव सिधवां कलां के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही। थाना सिटी के एएसआई शमिंदरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला मनदीप कौर ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में बताया कि उसकी सास मंजीत कौर ने आरोपी के माता पिता पर 2022 में जमीन पर कब्जा करने का मामला दर्ज करवाया था। जिसको लेकर आरोपी उन पर दबाव डालने को लेकर उन्हें डराने के लिए उनके घर के बाहर आकर गाली गलौज और धमकियां देता था। जिसको लेकर उन्हें पुलिस को शिकायत भी दर्ज कार्रवाई थी। लेकिन पुलिस ने न कोई कार्रवाई की न ही उनकी सुनवाई हुई थी। तो वह अपनी 70 साल की बुजुर्ग सास और पति के साथ एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना लगा कर बैठ गई। इस दौरान पुलिस ने फिर कार्रवाई का भरोसा देकर धरना खत्म करवा दिया। लेकिन जब वह दो दिनों बाद दर्ज करवाए मामले को लेकर कोर्ट में तारीख पर जा रहे थे। बाइक पर सवार थे 3 लोग
आरोपी ने उनके बाइक को अपनी कार से टक्कर मार दी। जिससे वह उसकी सास और पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला शंकी होने के कारण पुलिस को जांच करने में 15 दिनों का समय लग गया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 10 दिसंबर को एसएसपी नवनीत सिंह बैंस के ऑफिस के बाहर धरना लगाने के बाद 12 दिसंबर को कोर्ट में तारीख पर जा रहे मां समेत दंपती को कार सवार ने टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस दौरान बुजुर्ग मंजीत कौर की बेटी हरप्रीत कौर निवासी कोठे खजूरा ने आरोप लगाए थे कि यदि पुलिस ने पहले ही कार्रवाई की होती तो उसका परिवार अस्पताल में दो ऐंबुलेंस में न लेटा होता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *