पंजाब के फाजिल्का में प्रशासन द्वारा सर्दी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है l वहीं, अब घना कोहरा बढ़ने लगा है l तापमान और गिर गया है l कोहरे के साथ चल रही शीतलहर से जहां आम जनजीवन को प्रभावित हो गया है, वहीं कोहरे की वजह से वाहन चालकों को सुबह 10 बजे तक भी अपनी वाहनों की हेडलाइट के सहारे हाईवे पर आना जाना पड़ रहा है l फाजिल्का में सुबह का तापमान 14 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। शीतलहर का प्रकोप जारी है और 5 किमी. की रफ्तार से हवा चल रही है। इसके अलावा कोहरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आज सुबह घना कोहरा छाया रहने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को हेडलाइट का सहारा लेना पड़ा। बस और रेल यातायात पर भी ठंड का असर पड़ा है। बहुत कम यात्री ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिन सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा। अगले गुरुवार तक पारा 10 से 14 डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। फाजिल्का के रहने वाले संतोष कुमार का कहना है कि ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। ठंड के कारण बाजार भी देर से खुल रहे हैं। दुकानदार मोहम्मद अख्तर का कहना है कि सर्दी के कारण सुबह के वक्त खरीदार बाजार में नहीं पहुंच रहे हैं।


