फरीदकोट में शराब तस्करों और सट्टेबाजों पर दबिश:पुलिस ने अलग-अलग जगह से 7 किए गिरफ्तार; भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

फरीदकोट में पुलिस ने शराब तस्करों और सट्टेबाजों पर सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब व नकदी बरामद की गई। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया ने बताया कि थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने अनाज मंडी से 29 बोतल अवैध शराब समेत जोतराम कॉलोनी के जतिंदर सिंह को काबू किया। इसी तरह थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने एक फैक्ट्री से मोहल्ला निर्माणपुरा निवासी गुरप्रीत सिंह को 20 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 8 बोतल अवैध शराब समेत गांव भैरो भट्टी के गुरतेज सिंह तेजा और पंजगराई कलां के अनमोल सिंह को गिरफ्तार किया है। इसी तरह थाना बाजाखाना पुलिस ने भी 10 बोतल ठेका शराब समेत गांव उंकदवाला निवासी बोहड़ सिंह को गिरफ्तार किया। इन सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं। कोटकपूरा ​​​​​​​पुलिस ने पकड़े दो सट्टेबाज ​​​ इसी तरह सट्टेबाजों के खिलाफ शिकंजा करते हुए थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने गांव ढिलवां कलां और पंजगराई कलां में छापेमारी करते हुए घलविंदर सिंह और जगदीश कुमार भोला को सट्टा लगवाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जिनसे क्रमवार 1650 और 450 रुपए की नकदी बरामद की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *