नए साल की रात पुलिस का रहा कड़ा पहरा:चंडीगढ़-मोहाली और पंचकूला में 741 चालन काटे, 64 गाड़ियां की इंपाउंड

चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में ​​​​​​नए साल की रात शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने कुल 741 चालान काटे और 64 गाड़ियां को इंपाउंड किया। सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के चलते तीनों शहरों में शांतिपूर्ण तरीके से नया साल मनाया गया। चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए। एसएसपी कंवरदीप कौर खुद रातभर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रहीं। क्लबों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस ने चालान काटे और 39 गाड़ियां इंपाउंड की। चंडीगढ़ में 13 गजेटेड ऑफिसर, 16 थानेदार और 1450 पुलिसकर्मी तैनात किए थे। 44 आंतरिक और 18 बाहरी नाकों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। सेक्टर-17, एलांते मॉल, एरोमा होटल और इंडस्ट्रियल एरिया में विशेष निगरानी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 8 पीसीआर वैन महिला स्टाफ के साथ तैनात रही। पंचकूला में 14 चालान काटे, 5 गाड़ियां इंपाउंड पंचकूला पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। डीसीपी हिमानी कौशिक के निर्देशन में 8 विशेष नाके लगाए गए। करीब 300 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 14 चालान काटे गए और 5 गाड़ियां इंपाउंड की गईं। महिला सुरक्षा के लिए प्रमुख स्थलों पर महिला पुलिसकर्मी तैनात की गईं। मोहाली में 600 चालान काटे, 20 गाड़ियां इंपाउंड मोहाली पुलिस ने कुल 600 चालान किए, जिनमें 38 ड्रंक एंड ड्राइव के थे। 20 गाड़ियां इंपाउंड की गईं। एसपी दीपक पारीक ने खुद मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *