स्टे का जवाब दाखिल करने के लिए मांगी घूस:सहायक संचालक को 5000 रुपए की घूस लेते पकड़ा… नोटिस देकर छोड़ा

हाईकोर्ट में स्टे का जवाब दाखिल करने के लिए रिश्वत मांगने पर मत्स्य उद्योग विभाग के सहायक संचालक नारायण प्रसाद रायकवार को लोकायुक्त ने बुधवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सहायक संचालक ने फरियादी महेश दिलवारे से 5 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी और उन्हें कार्यालय में बुलाया था। लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते हुए रायकवार को पकड़ा। शाम तक चली कार्रवाई के बाद आरोपी को नोटिस देकर छोड़ा दिया गया। लोकायुक्त डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल ने बताया कि फरियादी महेश, निवासी राजपुर, मछली पालन का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने 2013 में ग्राम जलगोन के 85.780 हेक्टेयर सिंचाई जलाशय का 10 साल के लिए पट्टा लिया था। नवीनीकरण के लिए आवेदन किया, जिसे कलेक्टर ने निरस्त कर दिया। इसके बाद जनपद पंचायत ने नई विज्ञप्ति जारी की। इस पर आदिवासी डूब प्रभावित मछया समूह जलगोन के अध्यक्ष की ओर से उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर से स्थगन आदेश लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *