17 घंटे दहशत, 4 घंटे में भी नहीं हुआ रेस्क्यू:सरिस्का से 40 किमी दूर दौसा पहुंचा टाइगर; लोगों पर हमला, तीन घायल

करीब 40 किलोमीटर दूर सरिस्का टाइगर रिजर्व से भटककर दौसा के गांव महुखुर्द पहुंचे टाइगर एसटी 2402 ने लोगों पर हमला बोल दिया। घटना में एक महिला समेत 3 लोग घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर है, उसे जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सरिस्का से आई टीम ने करीब 4 घंटे तक 4 साल के टाइगर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक, महुखुर्द के कोली मोहल्ला में रात एक बजे टाइगर की दहाड़ सुनी गई। सुबह करीब 7 बजे महिला उगा देवी खेतों में जा रही थी, इसी दौरान टाइगर ने हमला कर दिया। शोर सुनकर गांव के कुछ लोगों ने टाइगर को भगाया। विनोद मीणा (40) और बाबूलाल मीणा (45) टाइगर को देखने गए, तभी उसने हमला कर दिया। घायलों को बांदीकुई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में विनोद को जयपुर रेफर किया गया है। कई दिन से लापता है, भटककर आया : रेंजर टाइगर सरिस्का से लगते जामडोली, बसवा की पहाड़ी से होता हुआ पहुंचा है। टाइगर सरिस्का से कई दिनों से लापता है। मंगलवार रात यह अलवर जिले के रैणी गांव के पास ग्वाडा गांव में देखा गया था। वहां से यह पहाड़ी मार्ग से होता हुआ महुखुर्द पहुंच गया। हम इसे जल्द रेस्क्यू कर लेंगे।’
-दीपक शर्मा, रेंजर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *