पशुपालन विभाग करेगा महिला पशुपालकों का सम्मान:ब्लॉक स्तर पर 10 हजार और जिला स्तर पर मिलेगा 25 हजार का पुरस्कार, 31 जनवरी तक कर सकेंगी आवेदन

पशुपालक सम्मान योजना के तहत दौसा जिले से पंचायत समिति दौसा, लवाण, नांगल राजातवान, लालसोट, बसवा, बांदीकुई, रामगढ पचवारा, बैजूपाडा, महवा, सिकराय एवं सिकन्दरा में एक-एक महिला पशुपालक एवं जिला स्तर पर 2 महिला पशुपालकों का चयन किया जाना है। इनका चयन वित्तीय वर्ष 2024-25 में महिला पशुपालकों में स्वास्थ्य प्रतिस्पर्धात्मक भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से प्रगतिशील महिला पशुपालकों का चयन किया जाना है। पंचायत समिति स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला पशुपालक को 10 हजार रुपए एवं जिला स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रत्येक महिला पशुपालक को 25 हजार रुपए पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक रमेश चन्द्र मीणा ने बताया कि इस योजना के लिए महिला पशुपालक को राजस्थान का मूल निवास होना अनिवार्य है एवं ऐसी प्रगतिशील महिला पशुपालकों का चयन किया जाएगा जिन्होंने पशुपालन क्षेत्र में नवाचार कर पशुधन उत्पादन के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित किए हों। साथ ही पशुपालन की नवीनतम तकनीक का उपयोग कर उन्नत नस्ल के पशुओं का पालन करती हों व नियमित टीकाकरण कृमिनाशक दवाओं का पशुओं के लिए उपयोग करती हों। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए इच्छुक महिला पशुपालक नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था के कार्मिकों से सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर 31 जनवरी तक आवेदन कर सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *