केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय 1 से 31 जनवरी तक पूरे देश में सड़क सुरक्षा माह मनाने जा रहा है। इसकी थीम रखी गई है ‘परवाह’। इसके तहत प्रत्येक व्यक्ति के सड़क सुरक्षा दायित्वों से रूबरू करवाया जाएगा और वे सुरक्षित घर पहुंचे इसके लिए उनको एजुकेट किया जाएगा। राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत उदयपुर जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे और इसके साथ ही सभी को परिवहन के नियमों को लेकर जानकारी देते हुए उनकी पालना करने के लिए एजुकेट किया जाएगा। आज उदयपुर कलेक्टरी के बाहर उदयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नेमीचंद पारीक ने सांकेतिक रूप से यहां से गुजरने वाले टेम्पो के आगे और पीछे की तरफ रेडियम पट्टी लगाई। दोनों ने इसके जरिए संदेश दिया कि रात के समय रोशनी पड़ने पर रेडियम पट्टी चमकती है, जिससे गाड़ी चलाने वाले को तुरंत दिखाई देता है और रेडियम पट्टी लगाने से सड़क दुर्घटनाएं कम होती है। दोनों ने एक-एक कर कुछ टेम्पों पर यह रेडियम पट्टी लगाई और टेम्पों चालकों को यातायात नियमों को लेकर अपनी बात भी रखी। पारीक ने बताया सड़क दुर्घटनाओं में मौतों के बढ़ते आंकड़ों को लेकर इस बार यह जनवरी महीने में परवाह थीम पर काम होगा। परवाह का मतलब है कि केयर, हम एक दूसरे की परवाह करें, सड़क पर पैदल चलने वाले से लेकर गाड़ी लेकर चलने वाले की परवाह करें। ओझा ने बताया कि सड़कों को सुरक्षित करने के साथ ही जीवन बचाने के लिए काम करें। इस माह में जागरूकता पर काम करेंगे। हम साथ सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर वाहन चालकों को शिक्षित किया जाए इस पर भी काम करेंगे। इस महीने में खास तौर पर इन पर जागरूक करेंगे इससे पहले हुई बैठक इससे पहले कलेक्टरी में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के संबंध में बैठक हुई। जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में आयोजित हुई बैठक में परवाह थीम पर 1 से 31 जनवरी तक आयोजित हो रहे सड़क सुरक्षा माह के दौरान जागरूकता से सम्बंधित विभिन्न गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाएं हमारे लिए चिंता का विषय, सभी विभाग आपसी समन्वय से जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।


