खंडवा नए साल के पहले दिन करीब सवा लाख लोग ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान कर ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन किए। पार्किंग की व्यवस्था नगर से बाहर र की गई थी, इससे यहां जाम की स्थिति नहीं बनी। दूसरी ओर मंदिर परिसर में रेलिंग से भीड़ को नियंत्रित कर गर्भगृह तक पहुंचाया गया। श्रद्धालु मंदिर के द्वार खुलने से पहले ही नर्मदा स्नान कर भगवान के दर्शन के लिए लाइन में खड़े हो गए। इसी तरह महेश्वर में करीब 40 हजार लोगों ने नर्मदा स्नान कर दर्शन किए। उज्जैन में नए साल के पहले दिन 7 लाख 30 हजार श्रद्धालुओं ने महाकाल के दर्शन लिए। सुबह 4 बजे के पहले ही भक्त कतारबद्ध हो गए थे। पिछले साल इस दिन यह आंकड़ा 8 लाख 10 था। वर्ष 2023 के पहले दिन 6 लाख पचास हजार श्रद्धालु आए थे।


