मुक्ति, मोक्ष, आरोग्य के लिए नौ कुंडीय हवन 4 से:दुर्गाधाम शक्तिपीठ भोपाल में 27वें हरि हरात्मक महायज्ञ की तैयारियां पूरी

भोपाल के अशोका गार्डन स्थित मां दुर्गा धाम शक्तिपीठ मंदिर में 27वें श्री विराट हरि हरात्मक शक्ति महायज्ञ की तैयारियां अपने अंतिम चरणों में है। आयोजन 4 जनवरी 2025 से 14 जनवरी 2025 तक चलेगा। इस महायज्ञ का उद्देश्य जीवन में मुक्ति, मोक्ष, आरोग्य और खुशहाली की प्राप्ति है। इस यज्ञ में नौ हवन कुंडों का प्रयोग होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु आहुतियां डालेंगे। मंदिर की प्रचार सचिव अनिल ठाकुर के अनुसार यज्ञशाला में विभिन्न कार्यों की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, जैसे रंगाई-पुताई, विद्युत-सज्जा, सफाई आदि। महिला मंडल, युवा मंडल और शक्तिपीठ परिवार के सदस्य इस आयोजन की सफलता के लिए निरंतर सक्रिय हैं। कार्यक्रम में प्रमुख धर्माचार्य आचार्य, योगाचार्य और भक्तगण शामिल होंगे, जो श्री भरत चरित्र का रसपान कर धर्म की ज्ञान गंगा में स्नान करेंगे। इसमें कई नामी व्यक्तियों का योगदान है, जिनमें वीरेंद्र पप्पू राय, फूलचंद गुप्ता, राघव गुप्ता, लोकेंद्र डोडिया, सुंदरलाल पटेल, अवधेश पांडे, और कई अन्य प्रमुख सदस्य शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *