पोरसा में उगी 5 फीट 9 इंच की लौकी:आसपास के गांवों के किसान भी देखते पहुंचे

मुरैना के पोरसा तहसील के धरमगढ़ गांव में किसान अन्नू सिंह चौहान के खेत में एक अनोखी लौकी उगने से गांव के लोग चकित हैं। किसान के अनुसार, लौकी की लंबाई 5 फीट 9 इंच है। इसे देखने आसपास के गांवों से भी ग्रामीण पहुंच रहे हैं। किसान अन्नू सिंह चौहान ने बताया कि उनकी खुद की लंबाई 5 फीट 6 इंच है, जबकि लौकी उससे 3 इंच ज्यादा लंबी है। बीज का रहस्य बना चर्चा का कारण
लोग किसान अन्नू सिंह चौहान से लगातार पूछ रहे हैं कि वह यह अनोखा बीज कहां से लाया, लेकिन अन्नू इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहा। उसने बताया कि उसे खुद याद नहीं है कि यह बीज कहां से आया। उसने इसे सामान्य लौकी के बीज समझकर खेत में लगाया था, लेकिन जब यह लौकी निकली तो उसे भी इसकी असामान्यता का पता चला। ग्रामीणों में जगी उत्सुकता
इस घटना ने क्षेत्र के किसानों के बीच नई उत्सुकता पैदा कर दी है। कई लोग इस तरह के बीज के स्रोत की जानकारी चाहते हैं ताकि वे भी अपने खेतों में ऐसा उत्पादन कर सकें। यह लौकी अन्य किसानों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गई है। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *