शीतलहर से ठिठुरा सागर, न्यूनतम पारा 8 डिग्री:दो दिन से छाया कोहरा छटने के बाद खिली धूप, दिन और रात के पारे में आया हल्का उछाल

बारिश का दौर थमने और बर्फबारी के असर से सागर में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। न्यूनतम पारा 6 से 8 डिग्री के बीच चल रहा है। वहीं दिन में सर्द हवाएं चलने से कंपकंपा देने वाली सर्दी है। पिछले दो दिनों से सागर में कोहरा छाया हुआ था। गुरुवार को कोहरा छटा। जिसके बाद सुबह 8 बजे से धूप खिली। धूप निकलने से लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली है। लेकिन शीतलहर के कारण वातावरण में ठिठुरन बरकरार है। गुरुवार सुबह से सागर का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को सागर के दिन और रात के पारे में उछाल आया है। मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर का दौर सागर में आगामी दो दिनों तक चलने का अनुमान है। बर्फ पिघलने के बाद और बढे़गी सर्दी
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का दौर थमने के बाद ठंड पड़ना शुरू हुई है। मौसम साफ होने लगा है। जिससे सर्दी अपने तेवर दिखाएगी। वर्तमान में जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। जिससे प्रदेश समेत सागर में सर्द हवाएं आ रही हैं। हवाओं के साथ कारण सर्दी के अपना असर दिखाना शुरू किया है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। जिसके बाद हवाओं की गति तेज होगी और मध्यप्रदेश में ठंड और बढ़ेगी। जनवरी में 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है। पिछले 6 दिनों का तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *