कंबल वितरण और तहरी भोज संग नए साल का स्वागत:आदर्श व्यापार मंडल ने लखनऊ में आयोजित किया कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में तकरोही बाजार में नये साल के अवसर पर कंबल वितरण एवं तहरी भोज का आयोजन किया गया। इस आयोजन में संगठन के पदाधिकारियों ने गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर नए साल की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया। इस मौके पर उन्होंने व्यापार मंडल के सभी सदस्यों और व्यापारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कहा कि वर्ष 2025 प्रदेश के व्यापार और व्यापारियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आएगा। महाकुंभ से व्यापार को मिलेगी गति
संजय गुप्ता ने आशा व्यक्त की कि वर्ष के शुरुआती माह में महाकुंभ के आयोजन से प्रदेश में करीब तीन लाख करोड़ रुपए के व्यापार की संभावना है। इससे सर्विस सेक्टर और अन्य व्यापारिक क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे लाखों लोगों की क्रय क्षमता बढ़ेगी। इससे व्यापारियों को आर्थिक स्थित मजबूत होगी। ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, तकरोही बाजार के अध्यक्ष कुलदीप यादव, महामंत्री जितेंद्र सिंह, महिला इकाई महामंत्री माधुरी जैसवाल, पूर्व सभासद डॉ. काशीराम रावत, पार्षद अरविंद कुमार यादव, इंदिरा नगर के पार्षद अशोक उपाध्याय, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी, संगठन मंत्री राम खिलावन राजपूत, मोहम्मद इमरान और सोनू सहित कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *