पेंड्रा के सोननदी में अज्ञात युवक का शव:डेम के 20 फीट नीचे मिली लाश, आस-पास खून के छींटे भी दिखे; हत्या की आशंका

पेंड्रा में सोननदी डेम के नीचे संदिग्ध अवस्था में अज्ञात युवक का शव मिला है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने लोअर सोननदी एनीकट के नीचे अज्ञात युवक का शव देखा। इसके बाद पूरी सूचना पुलिस को दी गई। कोटमी चौकी प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि डेम के 15-20 फीट नीचे बहाव में युवक का शव सिर के बल डूबा हुआ पड़ा मिला है। पुलिस को प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में डेम के ऊपरी हिस्सों पर कुछ खून के निशान में मिले हैं।मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को भी दी गई। जिसके बाद डीएसपी निकिता तिवारी सहित फॉरेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस हत्या और हादसा दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *