शिवपुरी में सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत:नए साल पर घर से गुना के टेकरी सरकार दर्शन के लिए निकले थे

शिवपुरी जिले में बदरवास के पास NH-46 पर बुधवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार मामा और भांजे की मौत हो गई। सूचना के बाद बदरवास पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के परिजनों को जानकारी दी। गुरुवार को पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि अक्षय अहिरवार(30) अशोकनगर जिले के शिवरामपुर का रहने वाला है और शिव प्रसाद(18) गुना जिले के हिनोतिया गांव का रहने वाला है। शिवप्रसाद को पीलिया था, जिसका झाड़ा लगवाने चार दिन पहले वह अपने मामा अक्षय अहिरवार के गांव गया था। 1 जनवरी की दोपहर ढाई बजे दोनों गुना के टेकरी सरकार मंदिर के दर्शन करने के लिए निकले थे। इसके बाद बदरवास पुलिस से दोनों के एक्सीडेंट होने की सूचना मिली। बदरवास पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। रात डेढ़ बजे दोनों अपने घर के रास्ते को छोड़कर बदरवास कस्बे के आगे कहां जा रहे थे, इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *